फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना से वंचित छात्रों डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
टैबलेट और स्मार्ट फोन का लाभ न मिलने पर कलेक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे डीसीएसके पीजी - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शिक्षा सत्र समाप्त होने में चंद दिन ही शेष हैं, लेकिन सभी महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को शासन की तरफ से नि:शुल्क स्मार्टफोन, टैबलेट का लाभ नहीं मिल सका है। ऐसे में कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को डीसीएसके पीजी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि हम सभी बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से नि:शुल्क स्मार्टफोन / टैबलेट योजना में हम सभी का चयन नहीं हुआ है जिसके कारण उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। इस दौरान साधना यादव, पिंकू यादव,प्रतिभा, पूजा भारद्वाज, वंदना सोनकर, साधना, प्रियंका कुमारी, प्रियंका चौहान, काजल चौहान, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद आसिम, नदीम, दीपक,रंजीत मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें