फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए संपर्क मार्ग, गड्ढों से हादसे का डर

विज्ञापन
धर्मपुर बिशुनपुर में बाढ़ के बाद टूटे संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर क्षेत्र में बाढ़ का पानी उतरने के बाद ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बाढ़ से कई सड़कें और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़कों पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों को आने-जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया लेकिन संपर्क मार्गों पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर क्षेत्र में प्रमुख मार्ग पर और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। संपर्क मार्ग धर्मपुर टांडी पुलिया के पास और बिंटोलिया मोड़ के पास रास्ता क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों की मानें तो कई स्थानों पर बने गड्ढे इतने गहरे हैं कि हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
बाढ़ के दौरान तो परेशानी होती ही है लेकिन पानी उतरने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की वजह से भी ग्रामीणों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में राम प्रताप यादव, महातम यादव, चंद्रकेश चौहान, राहुल यादव, रामभवन यादव का कहना है कि सड़क बदहाल होने से आने-जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार मौर्य का कहना है कि शीघ्र ही सड़क मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें