फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट से निकली स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली में शामिल स्कूटी सवार ​शि​क्षिकाएं। स्रोत
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के तहत जनपद में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक स्वरूप तिरंगा गैस गुब्बारा आकाश में उड़ाकर अभियान का शुभारंभ किया।
रैली में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, महिला शिक्षिकाओं और पुरुष शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रैली में शिक्षा से संबंधित नारों, बैनरों और पोस्टरों के माध्यम से आमजन को बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें