फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो घंटे में दो किमी के दायरे में आपस में टकराए पांच वाहन, आठ घायल

विज्ञापन
शहरोज मोड़ के पास कोहरे में ट्रेलर से टकराने के बाद पिकप
विज्ञापन
जिले में कुछ दिन धूप के बाद शनिवार को सुबह कोहरे का असर रहा। भोर में तीन बजे से सुबह पांच बजे तक कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला फोरलेन और शहरोज मोड़ के पास कोहरे के कारण पहले दो कारों में टक्कर हुई। वहीं बाद में एक ट्रेलर में तीन कार में टकरा गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पहली घटना रात तीन बजे के शहरोज हाईवे पर हुई। जहां कोहरे में कम दृश्यता के चलते दो कार में आमने- सामने टक्कर हो गई।
इसमें एक कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे कार में सवार तीन लोग को मामूली चोटें आईं। थाना प्रभारी रवीन्द्रनाथ राय ने बताया कि कोहरे के चलते अर्टिगा कार और किया कार के बीच टक्कर में अर्टिगा कार चालक कमलेश और सवार करन, संगीता, नीलू, धापल, प्रगति और प्रियंका घायल हो गईं।
विज्ञापन

इस हादसे के करीब दो घंटे बाद दो किमी दूर काछी कला फोरलेन के पास घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से आगे जा रहे एक ट्रेलर ने सामने जा रही कार को बचाने में जैसे ब्रेक लगाया। वैसे ही पीछे से आ रहे तीन वाहन एक के बाद एक दूसरे से टकरा गए।
हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज भेजा गया।
...........
एक घंटे लगा जाम, हटा तो फिर हो गया हादसा फिर लगा रहा जाम
कोपागंज। कोहरे के चलते पहली घटना में आमने सामने टक्कर से शहरोज मोड़ के पास जाम लग गया।करीब एक घंटे तक जाम की समस्या बनी रही।गोरखपुर वाराणसी मार्ग होने के चलते इस जाम में कई वाहन फंस गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया था।इसी बीच दो किमी दूर काछी कला के पास हुए हादसे के बाद फिर से जाम लग गया।इस जाम के चलते एक बार फिर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। संवाद

ब्लैक स्पॉट बना काछी कला फोरलेन
काछी कला फोरलेन जिले का सबसे बड़ा ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। बीते वर्ष इस जगह पर 15 से ज्यादा हादसे हुए थे, जबकि इस माह में तीन से ज्यादा हादसे हो चुके है।

24 मई 2025 को एक ट्रक चालक ने एक बाइक में टक्कर मार दी थी।हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई।मृतक सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी देवेंद्र राजभर (25)था जो अपने बड़े भाई वीरेंदर राजभर की शादी का कार्ड देकर वापस लौट रहा था।
..........
25 मार्च 2025 को एक ट्रेलर ने बाइक, कार में टक्कर मार दी थी।हादसे में वाजिदपुरा निवासी सम्सफारुक, नूर आलम, मो. दानिश, वाहिद घायल हो गए।
-
7 अप्रैल 2025 को अनियंत्रित ट्रक ने कार में मारी टक्कर दी थी।इसमें तीन लोग घायल हो गए थे।
...............
10 मार्च 2025 को काछीकला के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव फोरलेन पर मिला था।संभवाना थी इसे किसी ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी।
...........
11 अप्रैल 2025 को कछिकाला में फोरलेन पर शुक्रवार की देर शाम गोरखपुर से आ रही स्कार्पियो पर पीछे से आ रही टैंकर के पलट जाने पर एक महिला सहित दो लोग बुरी तरह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें