फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुलिस लाइन में पांच जब्त वाहन फुंके, अब तक तीन सरकारी ऑफिसों के परिसर आ चुके हैं आग की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस लाइन परिसर में बृहस्पतिवार की दोपहर झाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लगने से वहां गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई में जब्त कर रखे गए पांच वाहन जल गए। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाई। इससे पुलिस लाइन में होने वाला बड़ा हादसा टला। अबतक तीन सरकारी कार्यालयों के परिसर आग की चपेट में आ चुके हैं। विकास भवन और पावर हाउस के परिसर में एक दिन के अंतराल पर आग लग चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मी सक्रियता दिखाते हुए दौड़ पड़े और फायर बिग्रेड की टीम के साथ आग बुझाने में जुट गए। बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस लाइन परिसर में उगी झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। तेज हवा से आग ने विकराल रूप ले लिया। ऊंची लपटों ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त कर रखी दो बसों को चपेट में ले लिया। आग का भयानक रूप देख फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। तब तक फायर बिग्रेड की टीम वहां पहुंचती जब्त कर रखे दो ट्रक और एक अन्य वाहन जल रहे था। पुलिस कर्मियों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत से फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वरना और भी वाहन आग की चपेट में आ सकते थे। आग में दो बस, दो ट्रक और एक अन्य वाहन जल गए।

-



दो सरकारी भवन के परिसर में लग चुकी है आग

18 अप्रैल - विकास भवन के परिसर की झाड़ियों में आग लग गई थी। दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारी अपनी अपनी गाड़ियां बचाने में लगे रहे।
विज्ञापन


19 अप्रैलः 24 घंटे के बाद 19 अप्रैल की दोपहर शहर के बीचोबीच स्थित पावर हाउस परिसर की झाड़ियों में आग लगी। लोगों और फायर बिग्रेड की टीम की मशक्कत पछुआ हवा के आगे फीकी थी। आग थोड़ी देर और होती तो ट्रांसफार्मर के वर्कशॉप में आग धधकने लगते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें