फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हिरासत में युवकों की पिटाई के आरोप में चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। फरियादियों से दुर्व्यवहार और हिरासत में लेकर मारपीट के आरोप में एसपी कमलेश बहादुर ने सरायलखंसी थाने की पिपरीडीह चौकी के प्रभारी शंकर यादव समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल जयप्रकाश गोंड, मोहन प्रसाद, सुभाष और अवधेश सिंह शामिल हैं। आरोप है कि इन सभी ने बीते 10 अगस्त को फरियादियों को हिरासत में लेकर पिटाई की थी और लोगों से अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारडीह गांव निवासी फरीद अहमद, नईम और परवेज ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि 10 अगस्त की दोपहर 12 बजे चौकी प्रभारी शंकर यादव ने उन्हें पुलिस चौकी पिपरीडीह पर बुलाया था।
प्रार्थनापत्र के अनुसार, चौकी पर पहुंचने के बाद दरोगा शंकर यादव उन्हें पुलिस चौकी के पीछे की तरफ ले गए और मारपीट की। आरोप है कि करीब 20 मिनट तक लगातार बेरहमी से मारपीट की गई। इसमें छह कांस्टेबल भी शामिल थे। मारपीट के बाद अगले दिन प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी और कांस्टेबलों के खिलाफ लोगों से दुर्व्यवहार की शिकायतें मिल रही थीं। साथ ही हिरासत में मारपीट के मामले में जांच चल रही थी। इसी के चलते सभी को लाइन हाजिर किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें