फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीपीसीआर में पांच तो एंटीजेन में एक मिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ कभी कम कभी बढ़ता दिख रहा है।शनिवार को 14 सौं जांच रिपोर्ट में छह नए संक्रमित मरीज मिले। इससे जिले में कुल मरीजों की संख्या 8984 पहुंच गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि शनिवार को 627 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें एक संक्रमित मरीज मिला। वहीं 767 संदिग्धों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिली, इसमें पांच मरीज संक्रमित मिले।नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 964 पहुंच गई। इसमें 8 हजार 870 मरीज रिकवर हो चुके है। 85 मरीजों की मौत हो चुकी है, वर्तमान में 29 सक्रिय मरीजों में से 18 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। बताया कि जिले में अब तक छह लाख से अधिक लोगों जांच हो चुकी है।इसमें 4 लाख 26 हजार 171 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई है। वहीं 3 लाख 93 हजार 220 लोगों की जांच आरटीपीसीआर से की गई है। इसमें 3 लाख 91 हजार 5757 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है, इसमें 3 लाख 83 हजार 817 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं 1463 संदिग्धों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें