फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए आक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से संकट पैदा हो गया है। ऐसे में जिले के पांच उद्यमियों ने ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का प्रस्ताव उद्योग विभाग को दिया है। उद्योग विभाग ने निजी क्षेत्रों से पांच ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन की मंजूरी के बाद अगर प्लांट लगे तो जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध होगा। पड़ोसी जनपदों को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता न होने से कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए परेशानी बढ़ गई है। फिलहाल नगर स्थित औद्योगिक आस्थान में स्थापित एक ऑक्सीजन प्लांट से तीन जिलों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में लोगों को गैर जिलों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऑक्सीजन के लिए भयावह होते हालात से चिंतित प्रशासन ने भविष्य के लिए कार्य योजना तैयार कर ली है। शासन प्रशासन के अनुरोध पर जिले के पांच उद्यमियों ने सब्सिडी से जमीन तथा ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अपनी सहमति दी है। उद्योग विभाग ने उद्यमियों से मिले पांच प्रस्तावों को शासन को भेजा है। प्रस्तावों के मुताबिक यदि पांच आक्सीजन प्लांट लग जाते हैं तो जिले में 19800 क्यूबिक मीटर आक्सीजन की आपूर्ति होने लगेगी। विभाग प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी दिलाने की कोशिश में जुटा है। इस संबंध में लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष भरत थरड का कहना है कि आक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया को धरातल पर उतारा जाए।
कोट
ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए पांच उद्यमियों ने प्रस्ताव दिए हैं। प्रस्ताव को शासन को भेज दिया गया है। शासन की मंजूरी मिलते ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर उत्पादन चालू करा दिया जाएगा।-सगीर अहमद, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें