घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के माछिल जमीन गांव स्थित एक पोखरी में मछलियां मृत मिली हैं। मामले में पोखरी के मालिक ने विषाक्त पदार्थ डालकर मछलियों को मारने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जय प्रकाश पांडेय के ट्यूबवेल के पास एक पोखरी है, जिसमें वो मत्स्य पालन करते हैं। बुधवार की सुबह जब वे पोखरी पर पहुंचे तो देखा कि कई मछलियां मृत थीं। मामले को संदिग्ध मानते हुए उन्होंने जांच की, तो आशंका जताई कि किसी ने पोखरी में जहरीला पदार्थ डाला है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मछलियों के सैंपल और पानी की जांच के लिए भेजा जा रहा है। इस संबंध में कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद