मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के ग्राफ केे रोकथाम को लेकर जल्द ही कोरोना वैक्सीन को लगाया जा सकता है। लेकिन सबसे पहले कोरोना चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसमें सरकारी अैर निजी अस्पताल के कोरोना वारियर्स शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके लिए चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सभी सरकारी और छोटे-बड़े निजी अस्पतालों से सूची तैयार करने को कहा है। बताया कि इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवारकल्याण के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों कोपत्र भेज कर आदेशित कर दिया है। जिलास्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देशन में सरकारी और छोटे-बड़े निजी अस्पताल के कार्यरत सभी स्वास्थ्य एवं संबंधित कर्मियों का डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिये हैं।
वहीं सीएमओ ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के टीकाकरण इकाई की देखरेख में सूची तैयार होगी स्वयंसेवी संस्था यूएनडीपी से तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है। बताया कि संकलित की गयी समस्त सूचियों को कोविड वैक्सीनेसन बेनिफिशियरी मैनेजमेंट सिस्टम(सीवीबीएमएस) पर अपडेट किया जाएगा। जब टीका आएगा तो सूची के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा।