मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम होता दिख रहा है। बीते 48 घंटे में कोरोना के चार नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं सोमवार को केवल एक मरीज संक्रमित मिला। कुल मरीजों की संख्या 2722 हो गई। इसमें 2580 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को 568 संदिग्ध का एंटीजेन से टेस्ट किया। जिसमें एक संक्रमित मरीज मिला। वहीं लैब से आए 682 रिपोर्ट में किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली। वहीं बीते रविवार को तीन नए संक्रमित मरीज मिले थे।
रविवार को संक्रमित लोगों में रविवार को नवली से एक, पलिया से एक और एक कोपागंज से था, जबकि सोमवार को भोपौरा से एक संक्रमित मिला। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2722 पहुंच गई। इसमें 2580 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जबकि 35 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं सक्रिय 107 मरीजों में 71 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। बताया कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर 88 हजार 971 संदिग्धों का एंटीजेन टेस्ट किया गया है, इसमें 1541 लोग संक्रमित मिले। वहीं 57 हजार 923 लोगों का सैंपल लैब भेजा गया, इसमें 54 हजार 535 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 52 हजार 735 निगेटिव हैं जबकि 3 हजार 388 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।