उधर एक के बाद 5 गोली की आवाज सुनकर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर विरोध कर रही किशोरी को मार पीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने घायल शंकर गुप्ता को और उनकी मां को इलाज के लिए मोहम्दाबाद गोहाना सामुदायिक अस्पताल भेज दिया।
पुलिस को अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। एसओ नीरज पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है।