फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: ब्लॉक प्रमुख पद के भाजपा प्रत्याशी के देवर को बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

Fri, 09 Jul 2021 10:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की पत्नी वंदना राय बड़राव ब्लॉक प्रमुख की पद की प्रत्याशी हैं। वंदना राय के देवर संजय राय को शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के पांडेयपार के पास देर शाम की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपार के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने कार में बैठे भाजपा प्रत्याशी वंदना राय के देवर को गोली मार दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली बाएं हाथ में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। उधर, घायल को आनन-फानन  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसीलगाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर 

विज्ञापन

दिया। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।  हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की पत्नी वंदना राय बड़राव ब्लॉक प्रमुख की पद की प्रत्याशी हैं। वंदना राय के देवर संजय राय अपनी  बुआ के लड़के अमरहट निवासी संतोष राय के साथ दुर्गविजय राय की इनोवा कार से प्रचार के लिए निकले हुए थे। शाम में वापसी के क्रम में जब उनका वाहन अमिला-बोझी मार्ग पर पांडेयपार  के पास पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

इससे कार में अगली सीट पर बैठे संतोष राय को बाएं हाथ में गोली लग गई।  घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। उधर, घटना की सूचना संजय राय ने पूर्व जिलाध्यक्ष को दी। जिसकी सूचना पूर्व जिलाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सुशील घुले को दी। घटना की  जानकारी मिलने पर घोसी कोतवाल संजीव कुमार दुबे घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परिजनों ने घायल को  नगर के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। इस बाबत कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें