फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात चोरों ने चार दुकानों के चटकाए ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में तहसील भवन के पास स्थित मेडिकल स्टोर सहित कुल चार दुकानों का चारों ने सोमवार की रात ताला चटका दिया। चोरी करते समय आहट मिलने पर चोर मौके से भाग निकले। मेडिकल स्टोर के अंदर घुसे चोरों ने कैश बॉक्स में बिक्री के रखे कुछ रुपए निकाल लिए। सुबह दुकानों का ताला टूटा देख स्थानीय लोग सन्न रह गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दुकान मालिकों को दी।
विज्ञापन

कस्बे में आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर रेलवे स्टेशन के सामने तहसील के पास कई दुकानें हैं। सोमवार की रात चोरों ने वहां एक मेडिकल स्टोरका ताला तोड़ दिया। दवा की दुकान के कैश बॉक्स में बिक्री का रखा कुछ रुपया चुरा लिया। इसके बाद ठीक बगल में ही एक मोबाइल के दुकान का भी ताला काटने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुए। चोरों ने इसके साथ ही दो अन्य दुकानों का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन इस बीच किसी के आने की आहट पर चोर वहां से भाग गए। सुबह जानकारी पर मेडिकल स्टोर संचालक प्रवीण मौके पर पहुंचे और बताया कि कोई खास सामान चोरी नहीं हुई है। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें