फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में शार्ट सर्किट से कलेक्ट्रेट सभागार में लगी आग, अग्निशामक यंत्र की खुली पोल

Tue, 05 Jan 2021 08:46 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ में शार्ट सर्किट से कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार की दोपहर हड़कंप मच गया। घटना में गोल मेज छोड़ पूरा सभागार जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने के बाद कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हालांकि सभागार में आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाई। इस बीच वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। दूसरी तरफ घटना ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए अग्निशामक यंत्र की पोल खोल दी। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के सभागार को काफी आकर्षक रूप से बनाया गया था। वातानुकूलित इस सभागार में लकड़ी की नक्काशी की गई थी। साथ ही कुर्सियां और छह एसी भी लगे थे। इस तरह सभागार में एक साथ करीब 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। इतना ही नहीं सभागार में तीन अटेंडेट भी तैनात है, जिनका कार्य उसकी साफ सफाई करना और बैठक के दौरान लोगों को चाय आदि सर्व करना है। मंगलवार को समाधान दिवस होने के कारण लगभग सभी अधिकारी तहसीलों पर चले गए थे।

विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारी अपने अपने पटलों पर काम में व्यस्त थे। इसी बीच धुंआ उठने लगा तो अफरा तफरी मच गई। आग का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से सभागार में लगाई गई एसी, टीवी, कुर्सी आदि जलकर राख हो गए। बता दें कि सभागार में आग लगी, लेकिन आसपास कहीं भी अग्निशामक यंत्र नहीं दिखाई दिया। इसका परिणाम रहा कि आग की लपटों के आगे किसी की हिम्मत आगे बढ़ने की नहीं हुई। सूचना मिलने पर एडीएम केहरि सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अग्निशमन दल को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे फायर कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
एडीएम केहरि सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। कहा, अभी नुकसान के सही बता पाना मुश्किल है। अग्निशामक यंत्र के बारे में बताया कि घटना के समय मौके पर कोई नहीं था। ऐसे में यह जांच का विषय है। 

सिर्फ कोषागार के पास है आग से बचाव की व्यवस्था

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आग लगने की घटना चेतने के लिए काफी है, क्योंकि घटना के बाद पड़ताल करने पर पाया गया कि पूरे कलेक्ट्रेट में सिर्फ कोषागार के पास कुछ बाल्टी बालू से भरी रखी है। पूरे कलेक्ट्रेट में कहीं भी अग्निशामक यंत्र नहीं लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें