फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में ठंड लगने से बस में सफर कर रहे रोडवेज यात्री की मौत, गोरखपुर से आजमगढ़ जा रहा था

Mon, 04 Jan 2021 08:19 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मऊ में ठंड लगने से रोडवेज बस में एक यात्री की मौत हो गई। दोहरीघाट कस्बे के रोडवेज परिसर में सोनभद्र डिपो की बस से यात्रा करने वाले यात्री की ठंड लगने से सोमवार की सुबह मौत हो गई। मृत यात्री गोरखपुर से आजमगढ़ के लिए बैठा था। सूचना पर पहुंची पुलिस यात्री को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यात्री के पास से मिले मोबाइल पर संपर्क कर पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिवार के सदस्यों को दी। उसकी शिनाख्त आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजपालपुर घुसवा गांव का निवासी रामशरीख यादव के रूप में हुई। परिचालक के अनुसार वह सोमवार की सुबह गोरखपुर से जीयनपुर का टिकट लेकर बस में सवार हुआ था। दोहरीघाट डिपो में बस पहुंची तो अधिकांश यात्री बस से उतर गए। इसी बीच कंडक्टर की नजर बस की एक सीट पर अचेत पड़े यात्री पर पड़ी।

विज्ञापन

कंडक्टर ने फौरन बस से उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आनन फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल के माध्यम से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों के अनुरोध पर शव उन्हें सौंप दिया। मृतक के भतीजे गुड्डू के अनुसार रामशरीख गोरखपुर जनपद में सरयां चीनी मिल में नौकरी करते थे। वहां से वे भोर में ही घर के लिए निकले। लगभग सात बजे गोरखपुर से वे सोनभद्र डिपो की बस से चले थे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने मोबाइल से घर वालों को दी थी। इस बाबत सीएचसी के डा. अनूप जायसवाल का कहना था कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम से चलता। वैसे यात्री की मौत ठंड लगने से भी हो सकती है। इसके अलावा हार्ट अटैक या अन्य कारण भी हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें