मऊ। प्रयागराज महाकुंभ का पवित्र गंगाजल अब भक्तों तक पहुंच रहा है। महाकुंभ से ड्यूटी समाप्त होने के बाद दमकल वाहन 4500 लीटर गंगाजल लेकर मऊ पहुंचा है, जिसका पुलिस लाइन में वितरण किया जा रहा है। ट्रेनों में भीड़भाड़ और अन्य कारणों से महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाने वाले श्रद्धालुओं को घर बैठे स्नान कराने की मंशा से ये शुरू किया गया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से पुलिस लाइन में पानी वितरण शुरू कर दिया गया था। लोगों को वहां पहुंचने में परेशानी होने पर नगर के बीचोबीच जीवनराम छात्रावास के मैदान में गंगाजल वितरण किया जाएगा। बताया कि गंगाजल लेने पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुंभ में स्नान करने जाना संभव नहीं था, लेकिन इस व्यवस्था से अब घर बैठे गंगाजल मिल रहा है। कुछ लोग इसे घर में रखेंगे तो कुछ इससे स्नान करेंगे।