मऊ जिले के परसिया जयराम गिरी गांव में शनिवार शाम टेंट हाउस के गोदाम में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
मऊ जिले के परसिया जयराम गिरी गांव में शनिवार शाम टेंट हाउस के गोदाम में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आरोप है कि सूचना देने के करीब ढाई घंटे बाद मधुबन से फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। तबतक आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया जयराम गिरि निवासी मनीष गुप्त पुत्र शिव चंद गुप्ता का गांव के बाहर टेंट तथा सजावट के दूसरे सामानों का गोदाम है। शनिवार शाम करीब चार बजे शार्ट सर्किट से गोदाम में भीषण आग लगी। गोदाम से धुंआ निकलते हुए देखकर राहगीरों ने संचालक मनीष को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सभी ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो चुका था। घटना में गोदाम में रखा पांच जनरेटर, बाइक, तंबू, टेंट, बड़ी संख्या में गद्दे-रजाई आदि जलकर खाक हो गए। गोदाम में आग लगते ही ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। करीब ढाई घंटे बाद फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
फरवरी में है बेटी की शादी, तैयारी में जुटा था परिवार
मनीष गुप्त की बेटी का विवाह फरवरी माह में है। शादी को लेकर पूरा गुप्ता परिवार तैयारियों में जुटा था। शनिवार को हुए इस अग्नीकांड से पूरा परिवार आहत दिखा। घटना के बाद परिवार के सदस्य रोते दिखे।