फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: करहां बाजार में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, चार घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर का जंपर जला, ऊपर उठीं आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद-चिरैयाकोट मार्ग स्थित करहां बाजार में श्री टावर के पास एक विद्युत ट्रांसफॉर्मर में मंगलवार की देर शाम आठ बजे शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे ट्रांसफॉर्मर की एक खूंटी जल गई।
विज्ञापन

घटना के दौरान ट्रांसफॉर्मर से तेज आवाज के साथ चिंगारियां और आग की लपटें निकलने लगीं। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय निवासी सोनू कुमार, विपिन, हिमांशु, दीपक तथा गुरु प्रसाद सहित अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर में करीब 20 से 30 मिनट तक आग की लपटें उठती रहीं। एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे करहां बाजार क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
इसकी सूचना पर विद्युत उपकेंद्र जमुई फीडर से आपूर्ति होने वाले इस क्षेत्र में तकनीकी खराबी दूर करने के लिए कर्मचारियों ने देर रात तक मरम्मत कार्य किया। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान उपभोक्ताओं को गर्मी और अंधेरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बाबत अवर अभियंता छोटेलाल ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर की जली हुई खूंटी को बदलकर आवश्यक मरम्मत की गई। इसके बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें