फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चहारदीवारी फांदकर भागा संप्रेक्षण गृह में बंद किशोर, दो होमगार्ड, पीआरडी सहित पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
नगर स्थित राजकीय सम्प्रेषण गृह किशोर।संवाद
विज्ञापन
बाल संप्रेक्षण गृह में बंद किशोर तीसरे दिन ही चहारदीवारी फांदकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। राजकीय संप्रेक्षण गृह के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र की तहरीर पर मऊ कोतवाली पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात विजय नारायण यादव, होमगार्ड संजय यादव, बलिराम यादव, पीआरडी मनोज कुमार और किशोर के विरुद्ध शुक्रवार रात प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

किशोर को मऊ कोतवाली की टीम ने शनिवार को उसके घर से अभिरक्षा में ले लिया। प्राथमिकी के अनुसार, बीते 14 जुलाई को किशोर बोर्ड के आदेश पर कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के एक मोहल्ले निवासी किशोर को 15 जुलाई को संप्रेक्षण गृह में रखा गया था।
उसे गत दिवस मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने अभिरक्षा में लिया था। आरोप था कि किशोर ने अल्लीपुर गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की दानपेटी से रुपये चुराए थे। पुलिस ने उसका ई-रिक्शा भी सीज कर दिया था।
विज्ञापन

17 जुलाई की सुबह लगभग 9:25 बजे किशोर संस्था की दक्षिण दिशा स्थित चहारदीवारी फांदकर परिसर से भाग गया। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय नारायण यादव, होमगार्ड संजय यादव, बलिराम यादव और पीआरडी मनोज कुमार ड्यूटी पर तैनात थे।
किशोर को मऊ कोतवाली की टीम ने शनिवार को उसके घर से अभिरक्षा में ले लिया। कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे पुनः बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें