फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला से छेड़खानी और मारपीट, पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया था कि 29 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। लौटते समय रास्ते में मन्नू, अंकित कुमार, मानिक, टोनी और सुग्गी मिले। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी की शादी को लेकर अभद्र टिप्पणी की और विरोध करने पर गाली देते हुए दौड़ा लिया। शोर मचाते हुए वह घर की ओर भागी तो आरोपी उसके दरवाजे तक पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इस दौरान एक आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की।
इसके बाद सभी ने पिटाई की। शोर सुनकर उसकी वृद्ध सास और पिता मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जाते-जाते आरोपियों ने धमकियां दीं। घटना से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। पीड़िता ने बताया कि उसने पहले थाने और फिर पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें