फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी भानू प्रताप राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, 22 अप्रैल को जय भीम सेना नामक पेज पर एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी मिली कि कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सहरोज निवासी भानू प्रताप राय ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।
विज्ञापन

वीडियो में आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे एक समुदाय विशेष के प्रति द्वेष और आक्रोश फैलने की आशंका है। थाना प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार की तहरीर पर कोपागंज थाने में आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें