फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के करहा निवासी नासरीन पुत्री महफूजुर रहमान ने ससुराल पक्ष पर दहेज में एक लाख रुपये और बाइक के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पति-सास ससुर सहित 6 के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नासरीन ने बताया कि उसका निकाह 12 फरवरी 2023 को करहां निवासी आजम पुत्र मजहर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। शादी के 15 दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग की। विवाहिता का कहना है कि उसके उसके पिता लकवा ग्रस्त हैं। उसके पास कमाई का साधन नहीं है। ससुराल वाले कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। पंचायत के बाद भी मामला नहीं सुलझा तो विवाहिता ने पति आजम, ससुर मजहर, सास आशिया, देवर अजहर और तबरेज तथा ननद मरियम के विरुद्ध मारपीट और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस बारे में कोतवाल केके वर्मा का कहना है कि करहा निवासी नासरीन की तहरीर पर 6 आरोपियों के विरुद्ध मारपीट और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें