नगर के मऊ महादेव मंदिर घाट पर मसाने की होली को देखने के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब।सवाद
मऊ। होली पर्व पर सोमवार को नगर के मऊ महादेव घाट पर मसाने की होली का आयोजन मंदिर समिति के तत्वावधान में किया गया। जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं काफी भीड़ होने के चलते पुलिस को पहुंचकर व्यवस्था सुचारु करानी पड़ी।
मऊ महादेव मंदिर घाट पर पहली बार मसाने की होली का आयोजन होली के एक दिन पूर्व हुआ। पूर्व सूचना के कारण दूर-दराज से लोग मसाने की होली देखने और खेलने के लिए पहुंचे। दोपहर 3 बजे कलाकारों द्वारा मसाने की होली की झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें भगवान भोलेनाथ,पार्वती, उनके गण,मां काली,राक्षस सहित कई वेश धारण कर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान बीच बीच में हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। वहीं श्रद्धालुओं ने मसाने की होली को अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान समिति के मुकेश चौधरी,रामसकल चौहान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।