फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: साथियों से रुपये लेकर नहीं लौटाए, सिपाही के विरुद्ध प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनी सिपाहियों और अन्य से रुपये लेकर न लौटाने पर सिपाही गजेंद्र यादव के विरुद्ध सरायलखंसी थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि उसने एक दिन में लौटाने की बात कहकर पुलिसकर्मी साथियों से 83 हजार रुपये ले लिए थे। पूूर्व में तैनाती वाले जिलों में भी इसी तरह की शिकायत पर आरोपी सिपाही का स्थानांतरण हो चुका है। आरआई अरुण कुमार सिंह की तहरीर और एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, इटावा जनपद के यशवंतनगर निवासी सिपाही गजेंद्र यादव 17 दिसंबर को हाथरस जनपद से स्थानांतरित होकर मऊ आया है। उसकी तैनाती मऊ पुलिस लाइन में है। वर्ष 2018 में पुलिस भर्ती में उसकी नियुक्ति हुई थी।
आरोप है कि इसने लालच देकर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही कौशलानंद पांडेय, धीरज गोड़, पुलिस लाइन में लिफ्ट में काम करने वाले हेमंत पाल, महेश सिंह और अजीत पांडेय से 83 हजार रुपये ले लिए। वापस मांगने पर आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन

इस पर 22 दिसंबर को सभी ने पुलिस अधीक्षक को इससे अवगत कराया। जांच के बाद सिपाही के विरुद्ध सरायलखंसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सिपाही के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विवेचना जारी है। जो सही होगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें