फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मारपीट और घूस लेने के मामले में पेशकार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी अशोक कुमार चौहान की शिकायत व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने सदर तहसीलदार के पेशकार विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि मधुबन तहसीलदार कोर्ट में पेशकार पद पर कार्यरत रहते हुए गिरीशचंद्र यादव ने वरासत के लिए 60 हजार रुपये घूस ली। काम नहीं किया और स्थानांतरण कराकर सदर तहसीलदार कोर्ट में चला गया।
पैसा मांगने पर सदर तहसील में बुलाकर मारपीट की। प्राथमिकी के अनुसार अशोक कुमार चौहान के बड़े चाचा रामकिशुन 18 मार्च 2023 को निधन हो गया। चाची हेमंती और उनके बेटे बलजीत की वरासत चढ़ाने के लिए आवेदन कराया था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि उन्होंने रिपोर्ट लगा दी है। आप मधुबन तहसीलदार से जाकर मिल लीजिए। वहां से वरासत पर आदेश होगा और खतौनी मिलेगी। वो तहसीलदार के पेशकार गिरीशचंद्र यादव से मुलाकात हुई।
पेशकार ने वरासत के लिए 60 हजार रुपये की मांग की। अगले दिन चाची के साथ मिलकर 2500 रुपये नगद एक दिन बाद 7000 रुपये नगद दे दिया। तीन दिन बाद 50 हजार रुपये नगद दिया।
पैसा लेने के बाद गिरीशचंद्र यादव टरकाता रहा और वरासत का आदेश नहीं चढ़ा। बाद में फोन भी उठाना बंद कर दिया। इसी बीच अपना ट्रांसफर कराकर सदर तहसीलदार के यहां कार्यरत है।
सदर तहसील में पहुंचकर बात किया और पैसा मांगा तो उसने 12 नवंबर 2025 की सुबह 9:30 बजे बुलाया। उस दिन सुबह 9 बजे सदर तहसीलदार के कोर्ट में गिरीशचंद्र से मुलाकात हुई उसने 20 मिनट बाद गेट के बाहर पैसा देने की बात कही।
कुछ देर बाद दो अन्य लोगों के साथ बाहर पहुंचा और गाली देने लगा। मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और पैसा लौटाने से मना कर दिया। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें