मऊ। बीते विधानसभा आमचुनाव चुनाव के दौरान नफरती भाषण सहित चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की बुधवार को कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। मामले में अभियोजन की ओर से बहस पूरी हो गई है, आरोपियों की ओर से बुधवार को बहस होनी थी, लेकिन बहस नहीं हो सकी। सीजेएम ने फाइनल बहस के लिए 18 मार्च की तिथि तय की।
पहला मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। मामले में अभियोजन के अनुसार एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया। आरोप था कि अब्बास अंसारी ने विस चुनाव के दौरान अधिकारियों को धमकी दी थी। मामले में अभियोजन का साक्ष्य पूरा हो गया है। मामले मे अभियोजन की ओर से बहस हुई, आरोपियों की ओर से बहस नहीं हो सकी। सीजेएम ने बहस के लिए 18 मार्च की तिथि नियत किया।