फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण रोककर की मारपीट, मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चकरोड और नाली निर्माण कार्य को रोकने पहुंचे गांव के दबंग व्यक्ति ने मजदूरों से विवाद कर दिया। इस बीच हुई झड़प में एक मजदूर घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना ले गई। जहां घायल मजदूर ने एक के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

नेवादा गोपालपुर गांव में ग्राम प्रधान की तरफ से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के दबंग युवक ने चकरोड एवं नाली निर्माण को रुकवा दिया। कार्य रुकवाने को लेकर उनका मजदूरों से विवाद हो गया। इसी बीच फावड़े चलाने से मजदूर दुखी प्रसाद के पैर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। मजदूर दुखी प्रसाद ने थाने में दबंग युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मजदूर ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे मारा पीटा। मधुबन थानाध्यक्ष शौर्य राय ने बताया कि अभी तक इस मामले में मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें