फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रैक्टर गुजरते ही उखड़ी पांच दिन पहले बनी हुई सड़क, जिम्मेदार बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/मधुवन। जिले में चल रहे निर्माणकार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ताजा मामला फिर सामने आया है। मधुबन तहसील के दुबारी ग्राम पंचायत में 500 मीटर की सड़क के नवीनीकरण को एक सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन लाखों रुपयों की लागत से बनी सड़क जगह-जगह से उड़खने लगी है। वहीं ग्राम प्रधान को सड़क किसने बनवाया है। इसकी जानकारी नहीं है। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिम्मेदार भी सड़क निर्माण नहीं कराने की बात कह रहे है।
विज्ञापन


बताते चले कि मधुबन तहसील के दुबारी ग्राम पंचायत के हरिजन बस्ती में बदहाल रास्ता था। सड़क का नवीनीकरण काराया गया। सड़क को पांच दिन पहले बनवाया गया लेकिन उस समय इसको लेकर किसी जिम्मेदार ने ध्यान नहीं दिया। कार्यदाई संस्था ने घटिया सामग्री का प्रयोग कर सड़क बना दी। शनिवार की दोपहर 12 बजे इस नव निर्मित सड़क से एक ट्रैक्टर ट्राली के गुजरने से सड़क के मुख्य मार्ग का एक हिस्सा धसने के साथ उखड़ गया। घटिया सड़क की शिकायत पर अमर उजाला टीम ने मौके पर पहुंचकर खुद जांच की। सड़क किनारे से उखड़ने लगी। इस दौरान ग्रामीण रमेश, सोनू और श्री राम ने बताया के सप्ताह पहले यह सड़क बनाई गई है। सड़क के निर्माण कार्य में किसी ने ध्यान नहीं दिया। ठेकेदार ने अपनी मनमानी करते हुए घटिया कार्य किया। इससे एक सप्ताह में सड़क उखड़नी लगी है। वहीं इस पर अमर उजाला ने जब ग्राम प्रधान सपन कनोजिया से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह सड़क ग्राम पंचायत द्वारा नहीं बनाई गई है। उन्हें खुद नहीं पता कि यह सड़क किस विभाग ने किस मद से बनाई है। बस एक कयास लगाते हुए इस सड़क को बनाने की बात लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग द्वारा कही गई। उधर अमर उजाला ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप कटियार से इस सड़क की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि बीते एक माह में एक भी सड़क नहीं बनाई गई है। इस समय केवल सर्वे कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें