फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शहरोज के राजभर बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। एक महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शहरोज निवासी मालती पत्नी रमाकांत ने आरोप लगाया कि सोमवार को सुबह उसके कब्जे की जमीन पर पड़ोसी शिवानंद, हरिश्चंद्र, वीरा देवी, मंशा देवी नींव खोदकर मड़ई डालने लगे। जानकारी पाकर मालती और उसके पति मौके पर पहुंचकर उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसके बाद विपक्षी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। दोनों तरफ से लाठी डंडे के अलावा धारदार हथियार भी चलने लगे जिसमें एक पक्ष से मालती और रमाकांत तथा दूसरे पक्ष से वीरा देवी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। इनमें मालती को गंभीर चोट के चलते डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मारपीट में दोनों तरफ से आठ लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें