अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला नगर पंचायत के सोनकर बस्ती में देर शाम पुरानी रंजिश के चलते एक महिला और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के बीच रास्ते को लेकर मारपीट हो गई। अमिला कस्बा सोनकर बस्ती निवासी भुखला देवी पत्नी स्व. श्यामलाल सोनकर के अनुसार अपनी पुरानी मकान को गिराकर नया मकान बनवा रही हूं।
रविवार की देर शाम नवनिर्वाचित अमिला ग्रामसभा के ग्राम प्रधान राजाराम सोनकर अपने भाई व दबंगों के साथ आकर भद्दी भद्दी गाली व मारपीट किए, जिसके चलते भुखला देवी और प्रिंस सोनकर घायल हो गए। आरोप है ग्राम प्रधान के आदिमयों ने भुखला का पिलर तोड़ दिया। इस मामले में भुखला की तहरीर पर पुलिस ने साहबलाल सोनकर,राजाराम सोनकर,तार बाबु सोनकर,सन्तोष सोनकर , लालजी सोनकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान राजाराम सोनकर से पूछने पर उन्होंने बताया कि भुखला देवी सड़क से सटाकर पिलर बना रही थीं। एक फुट छोड़ने के लिए कहा था। कहीं कोई मारपीट नहीं हुई है। मारपीट का आरोप सही नहीं है।