मऊ। नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिन बुधवार को छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डा. विशाल कुमार जायसवाल के नेतृत्व में और विशाल पांडेय एवं मुन्नीलाल के सहयोग से उच्च प्राथमिक विद्यालय भुजौटी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांवो में स्कूल चलो अभियान थीम के तहत रैली निकाली गई। छठवें दिन के बौद्धिक कार्यक्रम का विषय प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं पुनर्वास कार्य रहा। मऊ साइबर क्राइम थाना के प्रभारी सुनील कुमार मलिक ने छात्र छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए सुरक्षा के उपाय बताए। हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार ने ऑनलाइन ठगी को लेकर कर विस्तृत चर्चा की। महिला थाना प्रभारी कंचन मौर्या ने महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं को जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबर के प्रयोग के बारे में बताया साथ ही गुड टच और बैड टच के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर डा. प्रदीप राय, डा. निर्मला सिंह, प्रो. कलाम, प्रो. इश्तियाक अहमद, प्रो. धीरज यादव आदि लोग मौजूद रहे।