फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोटेदारों को दी गई इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन, घटतौली पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में अब राशन वितरण में घटतौली नहीं हो पाएगी। इसके लिए कोटेदारों को इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन दी जा रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने बाट माप निरीक्षक संतोष आर्य की मौजूदगी में मंगलवार को मधुबन तहसील मुख्यालय पर 45 कोटेदारों को इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन दी। जल्द ही अन्य कोटेदारों की भी मशीन दी जाएगी। इसी मशीन पर वजन करके अब कार्ड धारकों को राशन वितरण किया जाएगा। आपूर्ति निरीक्षक विनोद अग्रहरि और जयनारायण यादव ने बताया कि कार्डधारकों की अक्सर शिकायत रहती है कि कोटेदार द्वारा राशन में घटतौली की जाती है। इसी मनमानी को रोकने के लिए शासन ने कोटेदारों को इलेक्ट्राॅनिक वेइंग मशीन उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

मोरपाल।

मोरपाल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें