फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही ने खाया जहर, ससुरालियों पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा डायल 112 में तैनात महिला सिपाही ने बृहस्पतिवार की सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद बचौना गांव निवासी गोविंद चौहान की पत्नी सुधा सिंह चौहान को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के लिए लाया गया। सुधा ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले पैसे के लिए काफी समय से परेशान कर रहे थे। आए दिन मारपीट करते हैं। वह एक साल से परेशान है। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की सुबह ससुरालियों ने मारने के लिए घेर लिया था। जिस पर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें