फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय की वेबसाइट और सूचना पट्ट पर प्रस्तुत किया जाए शुल्क का विवरण

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपने जाते अभिभावक मंच के पदाधिकारी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। अभिभावक मंच के पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें निजी विद्यालयों की मनमानी पर नाराजगी जताई गई। अभिभावकों ने विद्यालयों की वेबसाइटों पर पुस्तकों की सूची और फीस का विवरण डालने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष अमरेश सिंह ने कहा कि जिले में मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त, निजी विद्यालय बड़ी संख्या में हैं। लेकिन कोई भी निजी विद्यालय 12 सितंबर 2018 को पारित हुए शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 का अनुपालन नहीं कर रहा है। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। लेकिन किसी भी निजी विद्यालय की वेबसाइट और सूचना पट्ट पर पाठ्य पुस्तकों की न तो सूची जारी की गई और न ही फीस का विवरण। जबकि शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के 90 दिन पूर्व यह कार्य हो जाना चाहिए। शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के अनुसार तत्काल जिला स्तरीय शुल्क निवारण समिति का गठन किया जाए। सभी निजी विद्यालयों ने शासनादेश के विपरीत शुल्क वृद्धि की है। इन सब की जांच करायी जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में सत्य प्रकाश सिंह, अतुल कुमार सिंह, वसीम अख्तर, नीरज मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, अजय सिंह, भोला, संतोष यादव, विपिन सिंह ,भास्कर यादव, अरविंद यादव, हेमंत कुमार प्रजापति, बसंत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें