फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। बलिया जिले के पत्रकारों को गैर जिम्मेदाराना तरीके से जेल भेजे जाने को लेकर पत्रकारों ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी मधुबन अशोक कुमार को सौंपा। कहा कि सरकारें नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों के चलते सफलता नहीं मिल रही है। नकल माफियाओं ने अधिकारियों से सांठगांठ कर पेपर आउट कर बेचना शुरू किया था। सूचना पत्रकार साथियों ने प्रशासन को दी। लेकिन प्रशासन ने कुछ नहीं किया। जब समाचार प्रकाशित हुआ तो नाराज होकर बलिया प्रशासन ने अपनी गलती को छुपाते हुए पत्रकारों पर ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस दौरान प्रेम भूषण पांडेय, श्याम मनोहर सिंह, राजकुमार सिंह सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें