उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता ने बेटे को बाइक चलाने से मना करते हुए चाभी नहीं दी। इस बात को लेकर नाराज बेटे ने पहले बाइक तोड़कर तहस- नहस किया फिर कमरे में चला गया और फंदे से लटककर जान दे दी।
मऊ जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखदमुपुरा बगचा मोहल्ले में एक युवक ने पिता की बातों से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक मुशर्रफ राजा (18) पुत्र राजा अहमद निवासी शेखदमूपुरा बगचा थाना कोतवाली बुधवार की देर रात मोटरसाइकिल चलाने को लेकर अपने पिता से झगड़ा कर लिया। पिता द्वारा गाड़ी की चाभी न देने पर युवक ने मोटरसाइकिल को तोड़फोड़ कर तहस-नस कर दिया। इसी बीच आस पड़ोस के लोग भी जुट गए।
पिता ने मोहल्ले के अपने दोस्तों को बुलाकर मुशर्रफ को समझाने के लिए बुझाने का काफी प्रयास किया। उसके बाद मामला शांत हो गया। सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे मुशर्रफ जब अपने कमरे से नहीं निकला तो पिता ने दरवाजा खटखटाकर बेटे को बुलाया। लेकिन कोई आवाज नहीं आई तो खिड़की से झांक कर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
मुशर्रफ टिन के सेड के कमरे में रस्सी में फांसी का फंदा लगाकर झूल रहा था। तभी आनन-फानन दरवाजा तोड़कर उसे रस्सी से नीचे उतारा गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने माता- पिता का इकलौता पुत्र था। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।