सुजीत सिंह।पूर्व ब्लाक प्रमुख , विधायक सुधाकर सिंह के पुत्र
मऊ। मेरे पिता स्व. सुधाकर सिंह का व्यक्तित्व शानदार था। उनके सबसे अच्छे संबंध थे, चाहे वह किसी भी दल से क्यों न हो। उनके इसी व्यवहार से जब वह आज हमारे बीच में नहीं है तो उनकी अंतिम यात्रा में हर दल के समर्थकों की भीड़़ थी। उस भीड़ में हर किसी की आंखों में आंसू थे। उमर अंसारी के विवाह में उन्हें जहर देने का आरोप गलत है।
यह बात शुक्रवार को दिवंगत सुधाकर सिंह के छोटे पुत्र डॉ. सुजीत सिंह ने की। सुजीत ने आगे कहा कि उनके पिता के निधन के बीच कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। बोले कि इस तरह के फालतू बात को हम बढ़ावा नहीं देंगे, वर्तमान में हर लोग मर्माहत हैं अपने संघर्षशील नेता के अचानक जाने से। ऐसे में हम जनभावना के साथ है। जहां तक इस उमर अंसारी के विवाह कार्यक्रम में जहर देने का आरोप है तो वह गलत है।
बोले कि उमर अंसारी से उनके पिता के बेहतर संबंध थे, उनके पिता को निमंत्रण मिला था, जिस पर वह गए थे, अपना आशीर्वाद दिया था। इतने अच्छे ताल्लुकात थे कि इस तरह की बात सोची भी नहीं जा सकती।