फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बीस हेक्टेयर भूमि पर किसान करेंगे मखाना और सिंघाड़े की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में चयनित 60 किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी पर मंगलवार को किया गया। प्रगतिशील किसान रामलेश मौर्य, हृदय नारायण सिंह, शिवनारायण राय, ओमप्रकाश चौहान, उमेश चौहान, अखिलेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने सभी किसानों एवं वैज्ञानिकों का स्वागत करते हुए बागवानी विकास मिशन योजना, मुख्यमंत्री विकास योजना में स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, मशरूम उत्पादन, मखाना के साथ-साथ सिंघाड़ा, मखाना जलीय फसलों एवं अन्य कार्यक्रमों के प्राप्त लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी।
डॉ. जितेंद्र कुशवाहा ने ग्रीष्म ऋतु में कद्दू वर्गीय फसलों की खेती और विपरीत मौसम में पाली हाउस के माध्यम से ज्यादा मुनाफा के लिए शिमला मिर्च खीरा और टमाटर की खेती करने की पद्धतियों पर जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. सुमित कुमार ने पौध सुरक्षा, कीट व्याधि नियंत्रण, डॉ. प्रशांत देव ने मृदा विज्ञान में पोषक तत्व प्रबंधन, डॉ. आकांक्षा सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण कार्यों में मखाना, सोया और सिंघाड़ा के प्रसंस्करण उत्पादों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में योजना प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बताया गया कि बुधवार को किसानों का फील्ड भ्रमण विभिन्न ग्राम पंचायत में कराया जाएगा। दूसरा प्रशिक्षण सत्र भी 60 किसानों का प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम में उद्यान निरीक्षक अरुण कुमार यादव, विकासखंड प्रभारी चंद्रभान, सुनील कुमार गुप्त , बालजीत,अमरनाथ यादव सहित प्रशिक्षण ले रहे कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रभान राम प्रधान चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें