फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने भरी हुंकार

Thu, 05 Nov 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश किसान सभा के तत्वावधान में गुरुवार को जिला महामंत्री मदन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में किसानों व मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही विभिन्न मांगों से संबंधित सीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा के महामंत्री मदन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि घाघरा नदी के पानी को टौंस नदी में लाया जाए। जिससे सिंचाई के साथ ही जल स्तर भी ऊपर आएगा।

 सिंचाई के अभाव में किसानों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए चारा की समस्या है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि गांवों में इंडिया मार्का हैंडपंप दो को ग्रामीण क्षेत्रों में लगवाया जाए।
विज्ञापन


 साथ ही किसानों को मुआवजा उपलब्ध करवाया जाए। किसानों को रबी की बुवाई के लिए सस्ते दर पर खाद , बीज, कीटनाशक दवाएं तथा डीजल उपलब्ध कराया जाए व बीस घंटे बिजली दी जाए।

इसके साथ ही समस्त पंप कैनालों व नहरों के पानी को टेल तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। अन्यथा किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी होगी।

 उन्होंने मांग किया कि वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन को बढ़ाया जाए। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कैलाश सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार में महिलाओं पर निरंतर  अत्याचार हो रहा है।

 इसके साथ साथ काफी अराजकता फैल गई है। धरना  के दौरान मुख्य रूप से टेल्हू राम, जानकारी पाल,   अश्वनी कुमार राय, जयकरन राजभर,  सरस्वती देवी, कौशल्या, मुनिया देवी, चंपा, मेंहदी देवी, शीला, सुभावती आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें