इस दौरान यातायात निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह ने टेंपो चालकों को बताया
कि वे क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर न चलें।
वाहन चलाते समय किसी प्रकार का
मादक व अन्य नशीले पदार्थो का सेवन न करेें। सड़क पर वाहन को बेतरतीब खड़ी
न करें। वाहन के मूल कागज वाहन के साथ लेकर चले। नो पार्किंग जाने में
वाहन को खड़ी न करें।
इसके साथ ही यातायात पुलिस द्वारा उन्हें यातायात
नियमों की जानकारी लिखे पंपलेट्स और पोस्टर दिए गए। बुधवार का चेकिंग के
दौरान 15 वाहनों का चालान करके उनसे 1500 रुपया जुर्माना वसूला गया।