फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। कम बिजली मिलने से कृषि काम सहित कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। नाराज किसानों ने शनिवार को विद्युत उप केंद्र कोटवा परिसर में धरना प्रदर्शन के अलावा मौके पर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक क्षेत्र के कोटवां विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के कहिनौर, भार, रैकवारेडीह, सरेजा, ओन्हाइच, अहिलाद, रैकवारेडीह, बबुआपुर सहित दर्जनों गांवों गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बिजली कटौती से किसानों तथा उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। लाख शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने से नाराज किसानों ने शनिवार को सुबह 11 बजे ने विद्युत उपकेंद्र पर घंटों धरना प्रदर्शन कर मौके पर आला अधिकारियों को बुलाने की मांग करते रहे।
किसानों का कहना था कि बिजली कटौती से तीन से चार घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है जिससे रोपाई पिछड़ रही है। तार जर्जर हाल में हो गए हैं। प्रत्येक दिन चार से पांच बार तार टूटने से घंटों बिजली गुल हो रही है। दो सप्ताह पहले किए गए प्रदर्शन में अधिकारियों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया था। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो सभी आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अंजनी कुमार सिंह, शिवम सिंह, शेषनाथ सिंह, पिंटू, चंदन सिंह, अजीत सिंह, अमित गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव, सुमंत पांडेय, लव सिंह, दीपक सिंह, इंद्रदेव पासवान, मनोज सिंह, राकेश सिंह आदि शामिल रहे। इस बाबत एसडीओ अमित गुप्ता का कहना है कि कोटवां वनदेवी फीडर ओवरलोड चल रहा है।जिससे आएदिन तार टूट जा रहा रहा है। एक नए फीडर बनवाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है। तथा जर्जर तार बदलने की भी मांग की गई है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें