फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने फूंका मुलायम का पुतला

Wed, 15 Apr 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से फसलों को पहुंचे नुकसान से बेहाल किसानों को अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला। साथ्ा ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने पर भी भड़ास निकाली।
विज्ञापन


इससे नाराज किसानों का बुधवार को आखिरकार गुस्सा फूट ही पड़ा और उपेक्षित किसानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का घोसी तहसील में पुतला फूंका। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी किसानों को झूठा आश्वासन दे रही है।

अभी तक न तो कोई सर्वे कराया गया और न ही प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी किसानों के क्षतिपूर्ति का कोई आंकड़ा ही जुटा पाए हैं। भाजपा नेता अनिरुद्ध  सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसान बेमौसम बरसात के चलते कंगाल हो गए हैं।
विज्ञापन


 बावजूद इसके अभी तक सपा सरकार किसानों को मुआवजा नहीं दिला सकी है। कहा कि सरकार की घोषणाएं सिर्फ हवा हवाई है।

 जिले में अभी तक किसानों की क्षति का अंकन नहीं हो सका है मुआवजा कैसे और किन किसानों को मिलेगा यह सोचने की बात है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. जयशंकर प्रसाद, मुन्ना गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, मनोज राय, मुन्ना राजभर, रामप्यारे प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें