फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का पैसा नहीं मिलने की शिकायत की

Wed, 15 Apr 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
परदहा ब्लाक के समग्र लोहिया गांव बरलाई में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने चौपाल लगाकर ग्रामीणाें की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर राशन वितरण न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


डीएम ने इसे गंभीर मानते हुए पूर्ति निरीक्षक से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश डीएसओ को दिया।  चौपाल में पहुंचे डीएम को लोगों ने बताया कि कोटेदार अनाज का वितरण नहीं क रता।

डीएम ने जिलापूर्ति अधिकारी बीके सिंह को निर्देश दिया कि संबंधित पूर्ति निरीक्षक ईश्वरी चंद श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण लिया जाए कि उन्होंने अनाज वितरण न होने का संज्ञान में क्यों नहीं लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्रामीणों ने शिकायत की कि शौचालयों के निर्माण के लिए रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। डीएम ने हिदायत दी कि एक हफ्ते के अंदर लाभार्थियों को अवश्य धन मुहैया करा दिया जाए। ग्रामीणाें ने प्राथमिक विद्यालय के भूमि पर अवैध कब्जा करने का शिकायत की।

डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिया कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाएं। चौपाल में सीआरओ जीके त्यागी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डा. विजय प्रताप यादव आदि मौजूद थ्ाे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें