फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से मऊ में किसान की मौत: खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, दूसरे की हालत गंभीर; रेफर

Thu, 27 Jun 2024 06:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: गुरुवार को पूर्वांचल के कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश हुई। कहीं-कहीं बिजली भी गिरी। इस दौरान गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रहे दो किसानों पर बिजली गिर गई। दोनों गंभीर रुप से झुलस गए, जिसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली ने ली जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के महेंगवा दिलावल पट्टी गांव के खेत में गुरुवार को काम कर रहे दो किसान के बिजली गिरने से झुलस गए। दोनों का मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे को रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंगवा दिलावल पट्टी गांव में गुरुवार की दोपहर एक खेत में काम कर रहे दो किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे श्रीमंत चौहान (30) पुत्र भोला चौहान और राजेंद्र चौहान (31) पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ चौहान निवासी महेंगवा दिलावल पट्टी थाना मरदह जनपद गाजीपुर गंभीर रूप से झुलस गए।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से मऊ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सक ने श्रीमंत चौहान को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गए। जबकि घायल एक किसान राजेंद्र चौहान को रेफर कर दिया परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें