फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: फर्जी पुलिस अरेस्ट, शातिर तरीके से ऐंठता था रुपये, आर्म्स एक्ट में दर्ज है केस; पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 07 Sep 2024 09:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: शातिर ने पुलिस को बताया कि उसने कई लोगों को ठगा है। काम करवाने के नाम पर काफी रुपये उतारे है। इस बार एक व्यक्ति से 19 हजार रुपये लिए थे। इसकी बाद गिरफ्तारी हो गई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शातिर युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के दक्षिण टोला पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से पैसों की वसूली करने वाले को रैनी गांव के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने नगदी भी बरामद किया।
विज्ञापन


मिर्जाहादीपुरा में कुछ दिन पहले फर्जी पुलिस बनकर एक व्यक्ति को धोखे में रखकर उससे 19 हजार रुपया ले लिया था। शिकायत मिलने पर पुलिस इसकी जांच में जुटी थी। इसी बीच, शनिवार को जानकारी मिली कि फर्जी पुलिस बनने वाला किसी दूसरे व्यक्ति से भी मामले का निपटारा कराने के नाम पर पैसा लेने वाला है। 
 
विज्ञापन

मुखबीर की सूचना पर मिला सफलता
वह धवरियासाथ से बरलाई आने वाली सड़क से आ रहा है। पुलिस ने रैनी गांव के पास पहुंच कर वाहनों की सघनता से तलाशी लेने लगी। उसी दौरान एक बाइक चालक को चेकिंग के लिए रोका गया तो वह रैनी गांव की तरफ भागने लगा, जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसका पीछा करते हुए कुछ दूर जाकर पकड़ लिया गया।

उसने अपना नाम अवधेश यादव पुत्र मुखराम निवासी मोजरापुर थाना दक्षिण टोला बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से नकद 12000 रुपया व पुलिस का एक फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ। बरामद पैसे के बारे में पूछने पर बताया कि उसने बीते दिनों मिर्जाहादीपुरा के पास से एक व्यक्ति से फर्जी पुलिस वाला बनकर उससे 19000 रुपया लिया था।

उसमें से कुछ पैसे खर्च हो गए हैं, बचे हुए पैसे उसी के हैं। जांच के दौरान पता चला कि उस पर आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। दक्षिण टोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, महेन्द्र कुमार, मित्रसेन यादव, संजय साहनी शामिल थे।

बोले अधिकारी
पुलिस अधिकारी बन लोगों से पैसा वसूलने की शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। - अंजनी कुमार पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें