फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद की टीम ने हरियाणा की टीम को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। तहसील क्षेत्र के चक विलायत दरगाह स्थित प्रभा आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में चल रही दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार की देर रात फैजाबाद हॉस्टल और आरएसएस क्लब हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें फैजाबाद ने हरियाणा को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। हरियाणा टीम के शक्ति यादव को मैन ऑफ द मैच और फैजाबाद हॉस्टल के कुश कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रदान किया गया
विज्ञापन

इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में फैजाबाद हॉस्टल ने नेहरू क्लब आजमगढ़ को 2-0 तो वहीं आरएसएस क्लब हरियाणा की टीम ने कांटे के संघर्ष में जायका दरबार मुबारकपुर की टीम को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। नवजीवन अस्पताल घोसी के वरिष्ठ चिकित्सक संजय वर्मा एवं दोहरीघाट ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रिंकल राय ने फाइनल मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रभा आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक डॉ. श्रीकांत पांडेय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशफाक आलम और ग्राम प्रधान सुनील मौर्या ने ट्राफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
निर्णायक की भूमिका में रामजीत, सीताराम, रविंद्र और नौशाद अहमद तथा कमेंट्रेटर की भूमिका में मौलाना महबूब आलम और मुजीब उर रहमान रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य आलमगीर नन्हे भाई, प्रधान रामजतन राजभर, विजय यादव, प्रमोद मिश्रा, डॉ अरुण सिंह, बबलू मास्टर, अश्विनी सिंह, कैलाश राजभर, जेपी राजभर, नरेंद्र निराला, सूर्यकांत पांडेय, मंटू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें