फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्यदान आज

Wed, 25 Oct 2017 11:44 PM IST
mau news
विज्ञापन
सहादतपुरा बाजार में सजे फलों की दुकान से खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
 मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों  में छठ पूजा की चल रही तैयारियां बुधवार को पूरी हो गई। तैयारियों को पूरा करने के साथ-साथ महिलाओं ने पूजा से पूर्व निभाने वाली खरना की रस्म को परंपरागत रूप से निभाते हुए गुड़ की खीर और रोटी खाई। पर्व की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी भी की। देर शाम तक बाजारों में जाम की स्थिति रही। पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।       
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न गांवों में छठ पर्व की धूम है। मान्यता है कि खरना के दिन गुड़ की खीर खाने से जीवन और काया में सुख-समृद्धि के अंश जुड़ जाते हैं।इसी मान्यता के तहत महिलाओं ने बुधवार को खरना  की रस्म को निभाते हुए खीर और पूड़ी खाकर ही अपने निर्जला व्रत की शुरुआत की। इसके पहले मंगलवार को नहाय खाय की रस्म के तहत महिलाओं ने लौकी की सब्जी तथा रोटी खाकर निभाई थी।  छठ पूजा संबंधी गीतों की स्वर लहरी गीतों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। गुरुवार को नगर क्षेत्र के तमसा तट पर स्थित हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट और रामघाट,  ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम स्थित पोखरा तथा नागा बाबा की कुटी पर स्थित पोखरे सहित जिले के दोहरीघाट सरयू नदी, वनदेवी धाम सहित विभिन्न पवित्र पोखरों के घाटों पर महिलाएं गाजे बाजे के साथ पहुंचेंगी, जहां विधि विधान से अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्यदान करेंगी। जबकि दूसरा अर्घ्यदान शुक्रवार की सुबह कर व्रत का पारण करेंगी।  उधर पर्व पर घाटों और पोखरों के किनारे की सफाई का कार्य पूरा हो गया। पर्व की पूर्व संध्या पर महिलाएं बाजारों में सूप, डलिया, पूजा सामग्री और फलों आदि की खरीददोारी करने में व्यस्त नजर आईं। नगर के गाजीपुर तिराहा, सहादतपुरा, चौक, रौजा सहित जिले के प्रमुख बाजारों में फलों, कोशी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल आदि के स्टालों पर खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई। बाजारों में जाम की स्थिति रही। मझवारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पवनी, सेमरीजमालपुर, कसारा, मझवारा सहित विभिन्न इलाकों में छठ पर्व की चल रही तैयारी पूरी हो गई। पोखरों के घाटों पर  वेदियों को बनाने के साथ-साथ साफ सफाई करने में लोग लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें