फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी जारी रहा काम बंद कलम बंद हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चौथे दिन भी काम बंद कलम बंद हड़ताल जारी रखा।
विज्ञापन

संगठन की महामंत्री बीना राय के नेतृत्व में शहर परियोजना कार्यालय भीटी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादा खिलाफ का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती महिला से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों की पोषण, टीकाकरण समेत सभी जिम्मेदारियों का निवर्हन करतीं हैं। सरकार से मिलने वाले मानदेय से घर का खर्च चलाना भी मुश्किल है। सरकार द्वारा लगातार हमारी मांगों को अनसुनी किया जा रहा है। अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा। इस अवसर पर संगीता शर्मा, सुनीता राजभर, हेमवंती, प्रमिला, दिलशाद, अफसाना, सबीना खातुन, प्रतिमा राय, फूलमती, विद्यावती, संध्या श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें