फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्जिट पोलः सभी का दावा बन रही उनकी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मतदान के बाद ईवीएम स्ट्रांगरूम में है। जबकि सर्वे एजेंसियों के एक्जिट पोल का प्रसारण न्यूज चैनलों पर मंगलवार की शाम से ही शुरु हो गया है। जिसमें भाजपा को बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है। जबकि सपा को दूसरे नंबर की पार्टी होने का अनुमान लगाया जा रहा। जहां भाजपा नेता एक्जिट पोल को सही बता रहे हैं तो वहीं सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता सत्ता पक्ष के इशारे पर किया गया प्रायोजित नाटक बता रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता का कहना है कि पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त करने जा रही है। दस मार्च को मतगणना के बाद पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलेगा और प्रदेश में सरकार बनेगी। जनता ने सरकार के कार्यों पर जनादेश की मुहर लगा कर विपक्षी दलों के विरोध को सिरे से नकार दिया है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव कहते हैं कि एक्जिट पोल सरकार के इशारे पर तैयार किए गए हैं। इससे पूर्व भी सर्वे पश्चिम बंगाल, दिल्ली और गोवा के चुनाव में पूरी तरह गलत साबित हुए हैं। ऐसा सरकार के इशारे पर चुनाव परिणाम में गड़बड़ी कराने की भूमिका तैयार करने की साजिश के तहत किया जा रहा है। लेकिन साजिश सफल नहीं होने दी जाएगी। कांग्रेज के जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम कहते हैं कि एक्जिट पोल सरकार की ओर से प्रायोजित है। इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। जबकि बसपा के जिलाध्यक्ष राज विजय कहते हैं कि जनपद सहित पूरे प्रदेश में बसपा और सपा के बीच मुकाबला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें